
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – संतोष कुमार सोनी
शक्तिनगर / सोनभद्र
सोनभद्र/शक्तिनगर। क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत भवन में गुरुवार को ग्रामीणो को कोरोना से बचाव हेतु ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी के सहयोग से कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत कैंप लगवाकर 208 ग्रामीणो को कोविशील्ड का टीका लगवाया गया। जिले मे कोरोना से बचाव हेतु चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान का असर अब दिखने लगा है जहां जागरूकता की कमी के कारण पहले ग्राम पंचायतों मे महज 30 से 40 डोज ही लग रहे थे लेकिन अब ग्राम पंचायतों में जब से जागरूकता अभियान चलाया गया तब से इसका असर देखने को मिल रहा जिसमे म्योरपुर ब्लॉक के गांवों मे कोटा ग्राम पंचायत सबसे आगे चल रहा है जहां बुधवार को 180 डोज कोवैक्सीन का टीका ग्रामीणो को लगा तो वहीं गुरुवार को 208 कोविशील्ड का डोज ग्रामीणो ने लगवाया जो शक्तिनगर क्षेत्र के ग्रामों मे सर्वाधिक है। गुरुवार को ग्यारह बजे के करीब शुरू हुए टीकाकरण मे सबसे पहले कोटा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी ने खुद कोरोना टीका लगवाया इसके बाद देर शाम पांच बजे तक ग्रामीण महिला पुरुषों सहित 18 वर्ष उम्र के युवाओं व लड़कियों का भी टीकाकरण कराया। ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी ने बताया की ग्राम के लोगों मे टीकाकरण को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा जहां कामकाजी लोगो के अलावा नौकरी पेशा लोगों ने पहले ही कोरोना टीकाकरण अपने-अपने स्तर से करा लिया था वहीं कुछ लोगों मे भ्रम की स्थिति थी लेकिन सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान व ग्राम पंचायत मे चलाये गये टीकाकरण अभियान से जागरूक होकर ग्रामीण टीकाकरण करा रहे है । टीका लगवाने वालो में कोटा ग्राम के अलावा खडिया व परसवार राजा ग्राम के कुछ जरुरतमंद ग्रामीणो ने भी टीका लगवाया। कोटा मे बुधवार को 180 कोवैक्सीन डोज लगी तो वहीं गुरुवार को कोविशील्ड की 208 डोज लगी जो अबतक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों मे सबसे ज्यादा है। टीकाकरण डिबुलगंज के चिकित्सक इंद्रजीत सिंह, नर्स शुगवंती देवी प्रधान प्रमोद तिवारी, आशा सरिता व बिंदु देवी एनएम सुकवंती ग्राम पंचायत सदस्य रोहित कुमार,उत्सव गिरी,सरिता तिवारी व अन्य सदस्यों के साथ आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया





