शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी, 20 व 21 अगस्त को भरे छ: सैम्पल बीकानेर भिजवाए

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप पाल
हनुमानगढ़ – राजस्थान

चिकित्सा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षण की कार्यवाही पांचवें और छटे दिन भी जारी रही। विभाग द्वारा 16 से 22 अगस्त तक चलने वाले ‘शुद्ध के लिए युद्धÓ अभियान के तहत शुक्रवार व शनिवार को हनुमानगढ़ क्षेत्र में खाद्य पदार्थों का बेचान करने वाले संस्थानों की जांच की एवं छ: जगहों से खाद्य सामग्री के सैम्पल भी भरे गए।
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य सामग्री की जांच को लेकर ‘शुद्ध के लिए युद्धÓ अभियान लगातार जारी रहा। शुक्रवार व शनिवार को हनुमानगढ़ टाउन व जंक्शन क्षेत्र में कई जगहों से खाद्य सामग्री के सैम्पल भरे गए। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त शुक्रवार को हनुमानगढ़ में मित्तल ट्रेडिंग कम्पनी से मिर्च पाउडर, गणेश ट्रेडिंग कम्पनी से चायपत्ती व विनय ट्रेडिंग कम्पनी से कस्टड पाउडर वैनेला फ्लैवर्ड का सैम्पल भरा गया। इसी तरह 21 अगस्त शनिवार को हनुमानगढ़ में दीपक डेयरी से पनीर, गणेश मिल्क सेंटर से घी व गुरुनानक स्वीट्स से कलाकंद मिठाई का सैम्पल भरा गया। इन्हें जांच के लिए बीकानेर लैब में भिजवा दिया गया है। निरीक्षण टीम में खाद्य निरीक्षक जीतसिंह यादव, डेयरी से टैक्नीशियन सौरव कुमार एवं चिकित्सा विभाग से हीरावल्लभ शर्मा शामिल थे, जिन्होंने खाद्य सामग्री का बेचान करने वाले संस्थानों का निरीक्षण कर सैम्पल भरे। उन्होंने बताया कि जिले में निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि जिले में अगर कहीं पर भी मिलावटी खाद्य सामग्री का बेचान किया जाता है, तो उसकी सूचना चिकित्सा विभाग के नं. 01552-261190 पर आवश्यक रूप से दें।

About the Author

Leave a Reply