तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
मितौली – लखीमपुर खीरी
विकासखंड मितौली मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पांडे द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी मितौली दिग्विजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार मितौली अवधेश कुमार ने महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के क्रम में विशेष जानकारी देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत सम्मानित किया गया इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मितौली तथा विकास खंड क्षेत्र की बाल विकास परियोजना कार्यकत्री एवं आशा बहुएं तथा मितौली के प्रधान नीरज कश्यप एवं ग्राम पंचायत सचिव मनोज भार्गव तथा समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।






