तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
रेणुकूट – सोनभद्र
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में ७५ वा सालगिरह समारोह का शुभारंभ संस्थान के इकाई प्रमुख श्री एसएन शास्त्री, मानव संसाधन प्रमुख श्री कृष्ण गोपाल गनेरीवाल,श्री आरके साहू प्रमुख तकनीकी कारखाना, श्री विकास माहेश्वरी प्रमुख लेखा एवं वित्त, पावर प्लांट प्रमुख श्री आरके पाठक एवं कार्मिक प्रमुख श्री प्रभात कुमार पांडे के संयुक्त प्रयास द्वारा प्रशासकीय भवन पर दीप प्रज्ज्वलन एवं केक काटने के उपरांत किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान संस्थान के इकाई प्रमुख एस एनशास्त्री द्वारा , ग्रासिम इंडस्ट्रीज के स्थापना दिवस 24 अगस्त २०४७ से 75 साल पूरे किए जाने के दौरान विशेष उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला गया। महोदय ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि ग्रासिम इंडस्ट्रीज के आरम्भ से लेकर 75 साल तक के अनवरत विकास में ग्रासिम के सभी कर्मचारियों के अलावा आसपास के लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है । इस कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष मानव संसाधन श्रीमति निमिषा सिंह, विष्णु त्रिवेदी, बृजेश कुमार यादव के संयुक्त प्रयास द्वारा उक्त कार्यक्रम पर आधारित अनेकों प्रकार के कार्यक्रम कराए गए जिसमें क्वीज प्रतियोगिता व रंगोली इत्यादि शामिल है। इस कार्यक्रम में संस्थान के अनेकों अधिकारीगण, कर्मचारीगण, संविदाकार व संविदाश्रमिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनव पाठक पावर प्लांट एवं संपादन कार्मिक प्रमुख श्री प्रभात कुमार पांडे द्वारा सभी लोगों की मंगल कामना सहित किया गया।







