नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की नाई नें बाल बनाने के विवाद में की हत्या

928234-kshitijpartheethkisaanjh.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश

भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा चट्टी पर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की नाई नें बाल बनाने के विवाद में हत्या कर दी। पखनपुरा गांव के डफालटोला निवासी नौशाद उर्फ जल्ला का पुत्र वारिस (15) बाल बनवाने गांव की चट्टी पर स्थित नाई की दुकान पर गया था। पहले बाल बनवाने को लेकर उसकी नाई से विवाद हो गयी। विवाद इतना बढ़ गया कि नाई ने अपने बाल बनाने वाले कैची से वारिस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिसके बाद वारिस मौके पर ही लहूलुहान हालत में गिर गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने वारिस को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष हरि नारायण शुक्ला ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

About the Author

Leave a Reply