कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा मे अनुपस्थिति पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज का अखिलेश पर तंज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – महेन्द्रराज शुक्ल

कानपुर – उत्तर प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि न देने जाने को लेकर अब भाजपा अखिलेश पर आक्रामक मोड में आ गई है। पिछले दिनों जहां कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला बाेला था तो वहीं मंगलवार को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने उन पर निशााना साधा। सांसद साक्षी महाराज ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाबू जी  (कल्याण सिंह) को श्रद्धांजलि अर्पित करने भी नहीं जा सके। वह केवल इसीलिए नहीं गए कि श्रीराम मंदिर के कर्णधार को श्रद्धांजलि देने जाएंगे तो एक विशेष वर्ग के लोग नाराज हो जाएंगे। इसका मतलब है कि उन्हें हिंदू व रामभक्तों का वोट नहीं चाहिए। उन्हें केवल उनके पिता द्वारा जिनके लिए गोलियां चलवाई गई थीं उन्हीं का वोट चाहिए।सांसद अपने आवास साक्षी धाम बाइपास गदन खेड़ा में स्व. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  आज राजनीति कहां से कहां पहुंच गई है। यह राम और कृष्ण का देश है।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, ब्लाक प्रमुख मनोज निषाद, कैलाश निषाद, राकेश रावत, सोनी शुक्ला, चेयरमैन न्योतिनी राकेश राठौर, सुशील तिवारी, ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र सिंह ब्रम्हचारी शामिल रहे। संचालन अनुराग अवस्थी ने किया।

Leave a Comment