तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – कानपुर देहात.
ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
राजनीति मे शिक्षित वर्ग की सहभागिता को स्वीकारते हुऐ आज अपना दल (कमेरा वादी)ने भोगनीपुर के शिक्षाविद् समाज सेवी इं.अभय पटेल को (जिलाध्यक्ष कानपुर देहात) नियुक्त किया है।
बताते चलें कि श्री पटेल समाजसेवी चिकित्सक डा.धर्मेद्र पटेल जी के पुत्र हैं।इजीनियर होने के बावजूद भी श्री पटेल जी समाज सेवा मे रमे हुऐ हैं व पारिवारिक पृष्ठ भूमि मे राजनैतिक असर होने के कारण़ कुशल राजनीतिज्ञ व समाज सेवी अपनी माता श्रीमती शोभा पटेल जी (प्रदेश अध्यक्षा ग्रीन महिला संगठन) के अनुगामी है व उन्हीं के दिशानिर्देशों पर चलते हुऐं कोरोना के दुर्ग़म काल मे भी अपने संक्षिप्त श्रोतों के साथ समाज सेवा के कार्यों मे तल्लीन रह असहाय बेसहारा वर्ग की आवाज बन उभरे हैं।
उनके मनोनयन से जनपदवासियों व समर्थकों में खुश़ी की लहर है।






