विश्वकर्मा जयंती उल्लास के साथ मनाई गई पुलिस लाइन में शिल्पदेव की आराधना पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने की

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

जिले में शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने शिल्पदेव की आराधना की। इसी क्रम में पुलिस लाइन में शिल्पदेव की जयंती को लेकर उत्साह दिखा।

पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने शास्त्रागार में ब्राह्मण द्वारा मत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-पूजन के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। हवन-पूजन का कार्यक्रम का संपन्न होने के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment