भवनाथपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

भवनाथपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव कर्मी तेजी से काम कर रहे हैं चुनावी कार्य को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है प्रखंड स्तर पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर लिया गया है 22 सितंबर तक मतदाता सूची में सुधार किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर तक राज स्तर पर इसका प्रकाशन किया जाएगा ,इसकी जानकारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (जीपीएस) भुनेश्वर सिंह ने दी भवनाथपुर प्रखंड के 44353 (संभावित ) मतदाता नौ पंचायतों में कुल 12 पंचायत समिति सदस्य (पंसस),नौ मुखिया,127 वार्ड तथा दो जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों के जीत -हार का फैसला करेंगे , बनसानी पंचायत में अनुसूचित जाति की महिला मुखिया पद की उम्मीदवार होंगी, वही पंसस के दौ उम्मीदवार होंगे, जिसमें एक अनुसूचित जाति कि महिला उम्मीदवार और दूसरी अनारक्षित महिला तथा कुल 19 वार्ड सदस्य होंगे, मकरी पंचायत में मुखिया का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है जबकि पंसस के दौ उम्मीदवारों मेंसे एक अनारक्षित तथा दूसरा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है यहां 21 वार्ड सदस्य सीट है, चपरी पंचायत में मुखिया का पद अनारक्षित है जबकि पंचायत समिति सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है वहीं वार्ड सदस्य 12 सीट है, पंडरिया पंचायत की मुखिया का पद अनारक्षित महिला का पद होगा वही पंचायत समिति के एक पद पर ओबीसी महिला उम्मीदवार होगी यहां वार्ड सदस्य सीट 12 है, सिंदुरिया पंचायत में मुखिया के उम्मीदवार पद अनारक्षित महिला होगी जबकि पंचायत समिति सदस्य एक पद अनारक्षित महिला का होगा, यहां वार्ड संख्या 11 सीट है, भवनाथपुर पंचायत में मुखिया उम्मीदवार अनुसूचित जाति अन्य के लिए है जबकि पंचायत समिति के लिए दो उम्मीदवारों में से एक पद आरक्षित अन्य एवं दूसरा अनुसूचित जाति महिला का है यहां वार्ड सदस्य संख्या 16 सीट है, अरसली दक्षिणी पंचायत में अनारक्षित महिला मुखिया उम्मीदवार होगी पंसस अनारक्षित अन्य के लिए सीट है यहां वार्ड सदस्य के 13सीट है , अरसली उतरी पंचायत में अनारक्षित महिला मुखिया उम्मीदवार होगी पंसस कापद अनारक्षित महिला है तथा वार्ड सदस्य के 11सीट है, कैलान पंचायत में मुखिया तथा पंचायत समिति सदस्य की उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति महिला होगी यहां वार्ड सदस्य की 12सींटे हैं।

Leave a Comment