तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
उन्नाव/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
कोरोना की अगर अगली लहर आई तो सबसे अधिक छोटे बच्चों को संक्रमण प्रभावित कर सकता है। इस संभावना को देखते हुए शासन ने फिलहाल बाल पुष्टाहार विभाग से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के केंद्र आने पर लगाई गई रोक को बढ़ा दिया है। शासन ने पहले 15 सितंबर तक केंद्रों को बंद रखने, बच्चे न बुलाए जाने का निर्देश विभाग को दिया था। जिसके बाद अब केंद्रों पर 25 सितंबर तक बच्चों को न बुलाए जाने के निर्देश शासन ने डीपीओ (जिला कार्यक्रम अधिकारी) को दिए हैं। निदेशालय बाल विकास पुष्टाहार से निदेशक डा.सारिका मोहन ने यह निर्देश दिया हैं कि कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए फिलहाल बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर न बुलाएं।डी.पी.ओ राकेश मिश्रा के अनुसार इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर यहां तैनात कार्यकर्ता व सहायिका बच्चों के लिए पुष्टाहार आदि लेने के लिए समय से जाएंगे व स्वयंसहायता समूह की महिलाओं से प्राप्त करके संबंधित बच्चों के घर तक पहुँचाऐंगे। डी.पी.ओ राकेश कुमार मिश्र ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी व सुपरवाइजरों को निर्देशों के पालन पर अमल करने को कहा है।






