युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे फंदे पर लटकता मिला

IMG-20210926-WA0023.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

उन्नाव/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

संदिग्ध हालात में युवक का शव गांव के प्राइमरी स्कूल के पास लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।आसीवन थानाक्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी उमाकांत पुत्र उमाशंकर बचपन से अपनी बुआ के घर क्षेत्र के गांव उदशाह में रहता था। जहां देररात संदिग्ध हालात में उसका शव गांव के प्राइमरी स्कूल के पास लगे नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। लोगों ने शव देख स्वजन को सूचना दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन के अनुसार मृतक उमाकांत पांच भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मां सुशीला का 15 साल पहले देहांत हो गया था। तभी से वह अपनी बुआ राम दुलारी पत्नी बनवारी के पास गांव उदशाह में रहता था। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक स्वजन ने काई आरोप नहीं लगाया है।

About the Author

Leave a Reply