ओवैसी की जनसभा,शासना देश की उड़ी धज्जियाँ,प्रशासन मूक दर्शक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

कानपुर शहर में जाजमऊ स्थित तेल मिल कंपाउंड के पास जनसभा को संबोधित करने के लिए आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पहुंच गए। जनसभा के लिए पुलिस प्रशासन ने सौ लोगों के लिए ही सशर्त अनुमति प्रदान की थी लेकिन जनसभा स्थल पर भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। शांति व्यवस्था बराकरार रखने के लिए तैनात पुलिस मूक दर्शक बनी नजर आ रही थी। और लोगों का कारवां जनसभा स्थल पर चलता जा रहा था। सभा स्थल के आसपास फोर्स तैनात रही और खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा।आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा को लेकर शहर के पदाधिकारियों ने तैयारियां दो दिन पहले शुरू कर दी थी। शहर में प्रमुख जगह पर ओवैसी की सभा को लेकर पोस्टर भी चिपका दिए गए थे। एक दिन पहले शुक्रवार की रात इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने पोस्टर फाड़ दिए थे। वहीं आयोजन को लेकर पुलिस व खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई थीं। तेल मिल चौराहे के पास जनसभा स्थल अकील कंपाउंड और 150 फिट रोड पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रविवार की सुबह जनसभा की अनुमति मिलने के बाद तैयारियां तेज हो गईं और दोपहर बाद ओवैसी भी जनसभा स्थल पर पहुंच गए और सभा को संबोधित किया।

Leave a Comment