तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
केतार प्रखंड में गैर भाजपा दलों के द्वारा भारत बंद असरदार रहा केतार बाजार में सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा. जबकि सभी व्यवसाई स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखें. इस दौरान बहुजन समाज पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथों में बैनर पोस्टर के साथ झंडे लेकर सड़क पर जुलूस निकालकर, केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई. इस अवसर पर बसपा नेता अजय वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज हुई है, भारतीय जनता पार्टी के शाशन काल में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं. नौकरिया लगातार जा रही है. सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों मैं सौंपा जा रहा है. आज का भारत बंद किसानों और नौजवानों को समर्पित रहा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से केतार प्रखंड के लोगों ने भारत बंदी का समर्थन किया है. आने वाला समय गैर भाजपा की सरकार केंद्र में बनना तय है. इस मौके पर बसपा नेता अजय वर्मा, राष्ट्रीय जनता दल के महेंद्र पाल, गोपाल विश्वकर्मा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के छोटन सिंह, सहित सुरेश कुमार, गौतम कुमार, विश्वनाथ प्रसाद आदि उपस्थित थें.।






