तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
बंशीधर – नगर उंटारी( झारखंड)
किसान विरोधी बिल लेकर भारत बंद तहत सभी दलों के लोगों ने किया सड़क जाम कर दिया ।तीन कृषि बिल के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच किसानों ने आज दिन सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया था ।
सभी दलों के लोग सड़क पर उतर कर गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया ।कुछ दल के लोग हनुमान मंदिर वह और कुछ दलों के लोग धुरकी मोड़ पर आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया l
इस दौरान अति आवश्यक छोटी गाड़ियां एंबुलेंस मरीज आने जाने वाले लोग जाने दिया गया
बंद सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक किया गया l 12:00 बजे के बाद बंशीधर नगर उंटारी में बंदी को समाप्त कर दिया गया ।
इस बंदी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ,कांग्रेस ,ए यू सी सी आई, बहुजन समाज पार्टी, सीपीआईएम,व अन्य दालों के लोग इस बंदी में शामिल थे ।
इस बंदी के दौरान सभी दलों ने नारा लगाते हुए बोल रहे थे गोली बंदूक की सरकार नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी हाय हाय है
नरेंद्र मोदी होश में आओ तीनों काला बिल को वापस लो इत्यादि नारो को लोग लगा रहे थे ।
इस बंदी के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्मल पसवान, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सूर्यदेव मेहता, प्रखन्ड अध्यक्ष अमर राम ,सचिव सुरेश शुक्ल उर्फ़ बाबु चौबे, पुर्ब प्रखन्ड अध्यक्ष सीता राम पासवान, वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र चौबे , वरिष्ठ सदस्य मुकेश सिन्हा ,युवा नेता इकबाल खॉ ,कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष इशवरी चौधरी ,जिला कमेटी सदस्य शैलेश चौबे, ए यू सी सी आई के राजेश कुमार ,सी पी आई एम के जयप्रकाश गुप्ता, राजकुमार राम, वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडे समाजसेवी अमरनाथ पांडे ,बहुजन समाज के दिनेश राम ,राजकुमार राम, इत्यादि सहित अन्य दलों के लोग इस बंदी में शामिल थे ।






