म्योरपुर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने जितेंद्र, संदीप अग्रहरि बने सहकोषाध्यक्ष

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर स्थानीय रविवार को शिव मंदिर के प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी म्योरपुर के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। होने वाले रामलीला के मंचन और रावण दहन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श कर जिसमें पुरानी कमेटी को भंग कर नए कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समिति के तमाम सदस्यों ने पूरी ऊर्जा व जोश के साथ दशहरा पर्व के दौरान श्री रामलीला का मंचन करने का समर्थन किया।इस दौरान श्री रामलीला कमेटी के वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराए गए। जिसमें अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र गुप्ता व उपाध्यक्ष के रूप में पंकज अग्रहरी, दिनेश गुप्ता ,सहदेव तिवारी, सुजीत अग्रहरी, कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि को नियुक्त किया गया। वही महामंत्री शशांक अग्रहरि तथा मंत्री राहुल जायसवाल ,रितुराज, जितेंद्र कुमार, को बनाया गया।बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया कि, सरकार के कोविड-19 को लेकर जो भी दिशा-निर्देश होंगे उनका पूरा पालन किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में गौरी शंकर सिंह सरपंच, सोना बच्चा अग्रहरि, लालता प्रसाद जायसवाल, दीपक सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, बसंत लाल पासवान, सतपाल सिंह, श्यामू, सहदेव तिवारी, रविंद्र अग्रहरी, जितेंद्र केशरी, सुनील कुमार अनूप अग्रहरी ,अनिल अग्रहरी, सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment