तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
उन्नाव/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला भूरी देवी रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक को बीच चौराहे पर गोली मार दी गई। कोतवाली पुलिस ने उसे मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया, वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मच्र्युरी में रखवाया है। एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि अभी हत्या का कारण साफ नहीं है। कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी को घटना के राजफाश में लगाया गया है जल्द ही हमलावरों को पकड़ा जाएगा।
कसाई चौराहा निवासी 35 वर्षीय मानू उर्फ नफीस पुत्र मो. गनी बड़ौदा में बाइक रिपेयरिग का काम करता था। भाई अलीम भी शहर में बाइक रिपेयरिग का काम करता है। एसपी के निर्देश के बाद एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ कृपा शंकर व कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडे के अलावा एसओजी प्रभारी गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे और मुहल्ले वासियों से पूछताछ शुरू की। युवक की मौत के बाद पिता, भाई व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
सट्टे के पैसे की वसूली को लेकर विवाद की चर्चा घटना के पीछे नशेबाजी के अलावा सट्टेबाजी का पैसा वसूलने के चलते विवाद होने पर गोली मारने की भी चर्चा लोगों में रही। बताया शहर का एक सभासद सट्टा खिलवाता है और युवक उसके पैसों की वसूली करता था।






