लखीमपुर खीरी में हुए घटना में जा रहे अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री को रोकने पर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

IMG-20211004-WA0041.jpg

जनाक्रोश पदयात्रा कार्यकर्ताओं निकालकर किया प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज सोनी, / श्रवण यादव शक्तिनगर – सोनभद्र

सोनभद्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार के दिन हुए लखीमपुर खीरी में किसान की हत्या पर अखिलेश यादव मृतक किसानों के परिजनों के घर संतावना देने व उक्त घटना की जानकारी लेने जा रहे थे तभी लखनऊ पुलिस ने उनके आवास के सामने से अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया समाजवादी पार्टी सोनभद्र एवं शक्तिनगर के कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश जताया, कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र के जिला अध्यक्ष विजय यादव साथ में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव चेखुर पांडे सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने रावटसगंज में रैली निकाल कर विरोध जताया,वही साथ में अनपरा में गैबी नाथ यादव रवि गौड़ उर्फ बड़कू अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध जताया एवं अलग-अलग स्थान पर रावटसगंज अनपरा में एवं शक्तिनगर बस स्टैंड से चिल्काडांड मार्केट तक ‘जनआक्रोश पदयात्रा’ करते हुए कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जी को रिहा करो का नारा लगाया वहीं समाजवादी छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का गिरफ्तार करना अति निंदनीय व असंवैधानिक है लोकतंत्र में इस तरह से आवाज दबाया जा रहा है सपा नेता मोहन गुप्ता ने कहा कि घटना में उक्त घटना में में लिप्त मंत्री तत्काल रुप से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए वहीं समाजवादी कार्यकर्ताओं ने वर्तमान की सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग वही उक्त घटना की हाईकोर्ट के न्यायधीश के निगरानी में उक्त घटना की जाँच जो दोषियो को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले इस दौरान वही मृतकों के परिवारो को एक एक करोड़ व सरकारी नौकरी मिले समाजवादी पार्टी शक्तिनगर के रविंद्र यादव बृज बिहारी यादव अयोध्या गुप्ता अखिलेश यादव विजेंद्र गुप्ता भोला सिंह सुगेश यादव छात्र नेता संदीप शर्मा विकलेश गुप्ता चांद खान रजनीश तिवारी शिवेंद्र यादव सूरज वर्मा सियाराम वियार सलमान अली तमाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे,।

About the Author

Leave a Reply