तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
बभनी / भाष्कर चतुर्वेदी
-म्योरपुर विकास खण्ड के नधिरा ग्राम पंचायत के संवाकुड़ टोले में हरिलाल के घर के पास बन रही सी सी सड़क निर्माण में घटिया लोकल गिट्टी, बालू व ईंट का प्रयोग कर निर्माण कराने को लेकर ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी म्योरपुर व जिलाधिकारी सोनभद्र को फोन पर सूचित कर घटिया निर्माण को रोकने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सवांकुड़ टोले में दो सौ मीटर बन रही सी सी सड़क में लोकल सफेद पत्थर और बालू की जगह मोरम किनारे में कमजोर ईंट का प्रयोग किया जा रहा है।ग्रामीण बबलू, मनोहर, मनोज, रामदेव, राजकुमार, सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि यहा पर शुरू से ही खराब काम हो रहा है।हम लोगों ने कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।कार्य उसी प्रकार से जल्दी जल्दी पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।ताकि निचे बिछाये गये पत्थर कंक्रीट से ढंक दिया जाये।इस प्रकार निचे कमजोर पत्थर लगाने से सी सी सड़क साल दो साल में टूट जायेगी। ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पायेगा।ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
वही महेश कुमार जे ई एम आई द्वारा बताया गया कि मुझे इसके सम्बन्ध में सूचना मिली है।मौके की जांच कर सही कार्य कराया जायेगा.।घटिया सामानो का प्रयोग नहीं होने दिया जायेगा।






