कुंए से पानी भरते समय रस्सी टूटी, छात्रा की मौत बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव का घटना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में गुरुवार को कुंए से पानी भरते समय रस्सी टूटने से किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय कुमारी आरती पुत्री महेंद्र प्रसाद निवासी चपकी घर के कुंए से पानी भर रही थी।पानी भरते समय अचानक रस्सी टूट गई और वह कुंए में गिर गई। कुंए में गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं।आवाज सुनकर घर के लोग दौड़कर कुंए पर पहुंचे।उसे कुएं से निकाल कर तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये जहां चिकित्सकों ने आरती को मृत घोषित कर दिया।मृत घोषित होते ही परिजनों ने रोना शुरू कर दिया। घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

About the Author

Leave a Reply