जर्जर सड़क की मरम्मत नही होने से परेशानी झेलने को मजबूर ग्रामीण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार – झारखण्ड
प्रखंड क्षेत्र लोहरगाड़ा पंचायत क्षेत्र के लोहरगाड़ा गांव की सड़क काफी जर्जर है. उक्त सड़क प्राथमिक विद्यालय लोहरगाड़ा से पंचायत सचिवालय लोहरगाड़ा तक जाती है. उक्त सड़क के दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है. जिसके कारण उक्त सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है. इसके बावजूद भी उक्त जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण आये दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण शशि गुप्ता, महेंद्र साह, भोलाराम, सत्येन्द्र साह, मुकेश राम, मुन्ना राम, मंधारी राम, उमेश साह ने बताया कि लोहरगाड़ा गांव का यह सड़क हम सबों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इसके बावजूद पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण सड़क मरम्मत नहीं कराई जा रही है. जिसके कारण बरसात के दिनों में हम सबको पैदल चलना मुश्किल हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की यह दशा वर्षों से बनी हुई है.।

Leave a Comment