तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर – सोनभद्र
म्योरपुर ब्लॉक के मुख्यालय से मात्र डेढ़ किमी दूर ग्राम पंचायत कुंडाडीह के औरौहवा गाँव के ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम म्योरपुर स्थित लीलासी मोड़ पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारे बाजी कर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि अधिकारी केवल दफ्तर में बैठ कर फर्जी बिल भेज कर हम लोगो को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है।और हमे अंधेरे में रख ढिबरी युग मे जीने को मजबूर कर दिया है।साथ ही सरकार को भी गुमराह कर रहे है। आरोप लाया की 2018 में हम लोगो के घरों में केवल मीटर लगा कर छोड़ दिया गया है।न बिजली के खम्भे गाड़े गए न ही तार जोड़ा गया। और तीन साल बाद भारी भरकम लाखो रुपये का बिल भेज दिया गया जिससे नाराज ।ग्रामीण पहले विजली बिल वसूली करने वाले अस्पताल रॉड पहुँचे।लेकिन कार्यालय पर ताला बंद देख कर प्रदर्शन किया।और मीडिया को ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा भेजा गया बिल दिखया ।ग्रामीण अपने साथ मीटर भी उठा ले आये थे।और बोले कि बगल में औरहवा सब स्टेशन भी है फिर भी हम लोग अंधेरे में है। जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट काराते हुए पूरे मामले की जांच कर तत्काल गांव में विजली आपूर्ति करॉए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में जय राम, सोनी देवी, रितपाल, मानकुवत,रामाशंकर, सुशीला देवी, बेचन, बबलू, दासमतिया, सुनीता देवी आदि शामिल रहे।





