तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम
दुद्धी/ सोनभद्र
कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में बीती रात चारपाई पर सो रहे एक अधेड़ किसान सर्पदंश से मौत हो गई|घटना से परिजनों में कोहराम मच गया|
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार की रात्रि बीडर गाँव निवासी 62 वर्षीय कस्तूरी लाल पुत्र स्व जगदेव राम जाति कुर्मी अपने घर मे चारपाई पर सोये हुए थे कि रात्रि 10 से 11 बजे के बीच
बिस्तर पर पहुँचे करैत सांप ने उसे डस लिया ,इसका अहसास होते ही देखा तो बिस्तर पर एक काला करैत सर्प दिखाई दिया और देखते ही देखते वह अचेत होने लगा ,रात्रि में ही परिजन अचेतावस्था में लेकर आनन फानन में सीएचसी दुद्धी पहुँचे जहां से स्थिति गंभीर देखते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया| जहाँ रात्रि के ढाई बजे उन्होंने वहां जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया |ग्राम प्रधान सुरेश चंद ने बताया कि वहां जिले पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गयी है|






