तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
दुद्धी ब्लॉक परिसर में दोनो पैरो से दिव्यांग चन्दन कुमार चंद्रवंशी पुत्र स्व. संजय प्रसाद निवासी हरनाकछार को डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि व खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से ट्राई साईकल दिया गया। चन्दन कुमार पिछले कई दिनों से ट्राई साईकल के लिए परेशान था जिसकी परेशानी को देखते हुए आज ब्लॉक परिसर में खण्ड विकास अधिकारीअनिल कुमार वर्मा व डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि द्वारा ट्राई साईकल दिया गया।इस अवसर पर एकाउंटेंट रमाशंकर देव पाण्डेय, एडीओ संतेष रॉय, प्रदीप शर्मा ,प्रखर जायसवाल, अनूप कुमार डायमंड उपस्थित रहे।।






