तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर/सोनभद्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा,मजबूत एंव राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जो छात्र एंव शिक्षाहितों के साथ साथ समाज मे चल रहे समसमाजिक विषयों पर लगातार कार्य करता चला आ रहा है। इसी क्रम में दुद्धी नगर के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा शिक्षकों की पहचान पूछ पूछ कर हत्या किए जाने के विरोध में दुद्धी नगर तिराहे पर आतंकवादियों का प्रतीकात्मक पुतला फूक विरोध प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला प्रमुख नित्यानंद मिश्रा ने कहा कि कश्मीर में एक बार फिर से आतंकवादी धर्म पूँछ कर हत्या कर रहे, लेकिन उन्हें यह समझना पड़ेगा कि हिंदुस्तान के युवा अब चुप बैठने वाले नहीं है और केंद्र सरकार से ऐसे लोगों सख्ती से कार्यवाही करने की मांग की। और चेतावनी देते हुए कहा गया कि इस प्रकार की घटना दोबारा होगी तो हम लोग व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जिला संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष बृजेश यादव, नगर उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज जायसवाल, सौरभ सिंह पंकज, उदय मौर्या, सूरज रहे ।






