गंगा घाट साथियों के साथ नहा रहा बालक डूबा गंगा घाट पर बालक का कपड़ा, मोबाइल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – उत्तर प्रदेश

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ेनाथ महादेव गंगा घाट पर बुधावर की सुबह करीब नौ बजे साथियों के साथ नहा रहा बालक डूब गया। इस संबंध में बताया गया है कि चंदौली जिले के बलुआ थाना के हसनपुर तिरगामा निवासी रणधीर यादव का पुत्र राजकुमार यादव (16) अपने साथियों के साथ सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ेनाथ महादेव गंगा घाट पर नहाते समय राजकुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख साथियों ने शोर मचाना शुरु किया। जब तक लोग उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक पानी में समा चुका था। लोगों की सूचना पर पुलिस के साथ ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। गंगा घाट पर बालक का कपड़ा, मोबाइल और चप्पल मिला। पुलिस ने गोताखारों के माध्यम से बालक की तलाश शुरु कर दी। घाट पर मौजदू परिवार के लोग गंगा की लहरों पर नजर टिकाएं हुए राजकुमार को इस बात के लिए कोसते रहे कि वह नहाने के लिए इस पार क्यों चला आया। शाम चार बजे तक बालक का पता नहीं चल सका था। इस संबंध में कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि बालक की तलाश कराई जा रही है।

About the Author

Leave a Reply