कन्नौज सदर से अपना दल (एस)प्रत्याशी, भा.ज.पा नेतृत्व से वार्ता-राजेश पटेल

IMG-20211016-WA0045.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा है कि इस बार कन्नौज सदर सुरक्षित विधानसभा सीट से पार्टी की ओर से प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरा जाएगा। इसके लिए गठबंधन भाजपा हाईकमान से वार्ता भी चल रही है और अाने वाले दिनों में गतिरोध को समाप्त कर घोषणा भी कर दी जाएगी। अपना दल (एस) के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल का सामुदायिक भवन का उनके पैतृक गांव बगुलिहाई में रविवार को सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा। 

शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि तालग्राम ब्लाक के ग्राम बगुलिहाई में रविवार को डा. सोनेलाल पटेल सामुदायिक भवन का लोकार्पण उनकी पत्नी कृष्णा देवी पटेल तथा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। यह भवन विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने अपनी विकास निधि से बनवाया है। इस दौरान एक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाएगा। रविवार को डा. सोनलाल पटेल की 12वीं पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।
जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र कटियार ने बताया कि अपना दल (एस) इस बार विधानसभा चुनाव में कन्नौज सदर सुरक्षित सीट से प्रत्याशी को मैदान में उतारेगा। इसके लिए भाजपा गठबंधन हाईकमान से वार्ता चल रही है और करीब 90 फीसद सहमति भी बन चुकी है। छिबरामऊ और तिर्वा में भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे तो कन्नौज सदर सुरक्षित सीट से अपना दल (एस) प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी गठबंधन के आधार पर लड़ा गया था,जिसमें उनकी पार्टी का भी एक जिला पंचायत सदस्य है।अब विधानसभा चुनाव में भी जिले में एक प्रत्याशी मैदान में उतारने की बात चल रही है।

About the Author

Leave a Reply