दुद्धी महाविद्यालय में इग्नू में नए प्रवेश हेतु बढ़ी तिथि अब 25 अक्टूबर तक…

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र बीआरडी राजकीय महाविद्यालय दुद्धी सोनभद्र में बी ए, बी कॉम, एम ए, एम कॉम और एम ए आर डी में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 11अक्टूबर से बढ़ाकर 25 अक्टूबर 2021 कर दी गई है।इच्छुक अभ्यर्थी अपना एडमिशन ऑनलाइन कर सकते हैं।अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए बी ए और बी कॉम में प्रवेश निःशुल्क है। उक्त आशय की जानकारी समन्वयक डॉ जगजीत सिंह बीआरडी राजकीय महाविद्यालय दुद्धी ने दी है ,जिन छात्र छात्राओं को इस बावत जानकारी हेतु संपर्क करना हो वे 9559961739 पर सम्पर्क कर सकते हैं|

Leave a Comment