शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारो तहसीलों में ‘‘ सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन संम्पन्न –

IMG-20211017-WA0016.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र – उत्तर प्रदेश

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारो तहसीलों में ‘‘ सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन अक्टूबर महीने के तीसरे शनिवार कोे आयोजन किया गया। ‘‘ सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ में शासन के निर्देशानुसार ‘‘ सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ दिवसों में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा तत्परता के साथ जनता की समस्याओं को सुना गया, जिसमें मौके पर मामले को निस्तारित करने के साथ ही ग्राम पंचायत स्तरीय व क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों की अधिकाधिक टीम बनाकर तहसील दिवस के बाद मौके पर जाकर ज्यादा से ज्यादा मामले निस्तारित करने का लक्ष्य था। घोरावल ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ मंें जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 अमित पाल शर्मा, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री सुशील कुमार यादव ने 86 फरियादियों के दुःख-दर्द को सुना और मौके पर 04 मामले निस्तारित किये। उन्होंने 01 टीमें बनाकर क्षेत्रों में निस्तारण के लिए भेजी गयी और भेजी गयी टीमों द्वारा 01 प्रकरण निस्तारित किये गये। इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन घोरावल के कुल 05 प्रकरण निस्तारित किये गये, बाकी बचे 81 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये। ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल श्री सुशील कुमार यादव के अलावा, जिला स्तरीय अधिकारीगण, तहसीलदार घोरावल, आदि मौजूद रहें। —————————- 02- अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह ने ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ राबर्ट्सगंज में पुराने लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता के बनाये रखने की ताकीद करते हुए मौजूद कार्मिकांे को लम्बित मामलों को निस्तारित करने की ताकीद की। उन्होंने मौके पर 47 मामलों को सुनते हुए मौके पर 03 मामलों को निस्तारित किये। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने 01 टीमें बनाकर क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत के मुताबिक निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के टीमों को भेजा। तहसीदार सदर श्री बी0के0 वर्मा द्वारा भेजी गयी टीमों द्वारा 01 मामलों का निस्तारण मौके पर जाकर किया गया, इस प्रकार ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ के दिन राबर्ट्सगंज तहसील प्रशासन द्वारा कुल 04 मामले निस्तारित किये गये। बाकी बचे 43 मामलों को औपचारिकताओं को पूरा करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार, तहसीलदार श्री बी0के0 वर्मा, सहित तहसील स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहें। —————————-

03- उप जिलाधिकारी श्री रमेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण दिवस दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री रमेश कुमार ने पुराने लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता के बनाये रखने की ताकीद करते हुए मौजूद कार्मिको को लम्बित मामलों को निस्तारित करने की ताकीद की। उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री रमेश कुमार ने मौके पर मौजूद तहसील स्तरीय अधिकारियों को समय-सीमा के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कुल 39 मामलों को सुनते हुए मौके पर 02 मामलों को निस्तारित किये। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने 04 टीम बनाकर क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत के मुताबिक निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के टीमों को भेजा। भेजी गयी टीमों द्वारा 04 मामला का निस्तारण मौके पर जाकर किया गया, इस प्रकार सम्पूर्ण तहसील दिवस के दिन ओबरा तहसील प्रशासन द्वारा कुल 06 मामले निस्तारित किये गये। बाकी बचे 33 मामलों को औपचारिकताओं को पूरा करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। —————————– 04- उप जिलाधिकारी ओबरा श्री जैनेन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण दिवस ओबरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा श्री जैनेन्द्र सिंह ने पुराने लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता के बनाये रखने की ताकीद करते हुए मौजूद कार्मिको को लम्बित मामलों को निस्तारित करने की ताकीद की। उप जिलाधिकारी ओबरा श्री जैनेन्द्र सिंह व तहसीलदार ओबरा श्री सुनील कुमार ने मौके पर मौजूद तहसील स्तरीय अधिकारियों को समय-सीमा के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कुल 07 मामलों को सुनते हुए मौके पर 01 मामलों को निस्तारित किये। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने 01 टीम बनाकर क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत के मुताबिक निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के टीमों को भेजा। भेजी गयी टीमों द्वारा 01 मामला का निस्तारण मौके पर जाकर किया गया, इस प्रकार सम्पूर्ण तहसील दिवस के दिन ओबरा तहसील प्रशासन द्वारा कुल 02 मामले निस्तारित किये गये। बाकी बचे 5 मामलों को औपचारिकताओं को पूरा करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। ——————————-

जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में निःशुल्क प्रकाशन हेतु प्रसारित

About the Author

Leave a Reply