तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
श्री बंशीधर नगर – झारखंड
श्री बंशीधर नगर ( गढ़वा ) गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के चेयरमैन जिनाहुदिन खाँ ने दूरभास पर जानकारी देते हुए कहा कि गढ़वा जिला फुटबॉल लीग गढ़वा के चिनिया में 18 अक्टूबर 2021 से अपराहन 2:00 बजे से प्रारंभ होगा ।
उद्घाटन मैच चीनिया फुटबॉल क्लब बनाम रणपुरा फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा ।
इस लीग मैच में चिनिया ,रणपुरा, चिल्का, जून ,एवं सिरोही काला सहित अन्य टीमें भाग लेंगी l चिनिया कलस्टर के आईटीआई मैदान में खेला जायेगा ।
उद्घाटन मैच के अलावा अन्य मैच भी खेला जाएगा ।
उक्त तिथि को उद्घाटन के दिन सभी टीमें उपस्थित रहेंगे ।
उसी दिन अन्य क्लस्टर पर होने वाली मैच का कार्यक्रम 18 तारीख को घोषणा किया जाएगा ।
चीनीया फुटबॉल क्लब के विनोद यादव, रनपुरा फुटबॉल क्लब के बाबू राम सिंह ,चिरका फुटबॉल क्लब के रवि रंजन सिंह ,जॉन फुटबॉल क्लब के जेपी यादव, सिरोही काला फुटबॉल क्लब के रतन सिंह ,सभी अपने – अपने फुटबॉल क्लब के साथ आईटीआई के मैदान पर 18 अक्टूबर को रिपोर्ट करेंगे ।






