तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
केतार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के आदिवासी बहुल टोले मायर में एक ऐसा परिवार जो जर्जर खपरैल घर मे जीवन बिताने पर विवश है।मायर निवासी बैजनाथ राम के परिवार में चार सदस्य है।जो किसी प्रकार अपना जीवन का गुजर बसर करते है। बैजनाथ राम ने बताया की बारिश शुरू होने पर सड़क का पानी घर में घुस जाता है। जिसके वजह से हम लोग पूरे परिवार के सदस्य घर से पानी निकालना शुरू करते हैं। उन्होंने बताया कि घर का दीवार भी जर्जर हो चुका है। घरों में हमेशा डर बना रहता है की पूरे परिवार के ऊपर कभी घर धराशाई ना हो जाए।उन्होंने बताया कि मैं कई बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटा लेकिन अभी तक कोई भी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया।






