तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
आपको बता दे कि सोनभद्र की राजनीति इस समय गरमा गई है सोनभद्र सुरक्षित सीट से सांसद पकौड़ी लाल कोल द्वारा स्वर्ण समाज को खुले आम मंच से गाली गलौज करना भारी पड़ गया है सोनभद्र ही नही आस पास के जिलों में सांसद द्वारा किये गए इस असामाजिक कृत्य से ब्राह्मण और राजपूतो में भारी आक्रोश देखा जा रहा है ,।
इसी को लेकर आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने पिपरी में सांसद के द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पड़ी के लिए राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत करने हेतु थानाध्यक्ष को पत्रक सौपा और कहा कि अगर सांसद द्वारा सामाजिक तौर से माफी नही मांगी गई तो करणी सेना हर तरह से संघर्ष करने को तैयार है ।
करणी सेना के संघठन मंत्री मुन्ना सिंह ने कहा कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्रक दे दिया गया है पुलिस कार्यवाही करें अगर नही करेगी तो करणी सेना स्वर्ण समाज के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
हालांकि सांसद द्वारा एक बयान जारी किया गया है जिसमे सांसद द्वारा कहा गया है कि मेरी एक वीडियो जारी की गई है जिसमे मेरा बयान तोड़मरोड़कर पेश किया गया और उनके द्वारा स्वर्ण समाज से माफी भी मांगी गई है ।






