तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ – मिर्जापुर
बिजली बकाएदारों के लिए पावर कॉरपोरेशन एकमुश्त समाधान योजना लाया है। 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस योजना में 2 किलोवाट तक के कृषि, घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 2-5 किलोवाट तक के घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं का 50 प्रतिशत सरचार्ज माफ होगा।उपभोक्ता योजना का लाभ 30 नवंबर तक ले सकते हैं। योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं है। उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन के दौरान ही बिल को संशोधित करवाकर तुरंत भुगतान कर सकते हैं। इनमें किसान, घरेलू और कमर्शियल सभी शामिल हैं। 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को 6 किस्तों में बकाया जमा करने की सुविधा मिलेगी। वहीं
अवर अभियंता पंचधारी सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं से अपील है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया बिल जमा करें, ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न आए।






