मनरेगा मजदूरों के हक पर डाला डाका, मनरेगा मजदूरों में आक्रोश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

( प्रधान के भय से कोई मजदूर शिकायत लेकर नहीं आना चाहता उच्चाधिकारियों के सामने )

मिर्जापुर। सर सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर स्थित ददरा बाजार कि पानी निकासी के लिए स्थानीय विकासखंड अंतर्गत मनरेगा के तहत कराए जा रहे कामों में जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है। जिससे मनरेगा मजदूरों के हक पर ग्राम प्रधान द्वारा डाका डाला जा रहा है। विकासखंड अंतर्गत ग्राम प्रधानों की मनमानी परमान चढ़ रही है इसके पहले भी मनरेगा मैं फर्जी मजदूरी को लेकर ददरा गांव चर्चित में चल रहा है जिसकी जांच अभी अधर में लटकी पड़ी है। लोगों में चर्चा है कि ब्लाक कर्मचारियों के मिलीभगत से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा गरीबों को गांव में रोजगार मुहैया कराने के लिए महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा संचालित की गई है जिसके तहत ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत हों रहे कार्यों में मजदूरों से कराए जाने का प्रावधान है। परंतु ग्राम प्रधान व ब्लॉक कर्मचारी सरकार के आदेशों को ताक पर रख ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में मशीन का प्रयोग कर रहे हैं। राजगढ़ विकासखंड के ददरा ग्राम पंचायत में मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग के किनारे ददरा बाजार में मनरेगा के तहत बनवाई जा रही पानी निकासी के लिए नाली की खुदाई मनरेगा मजदूरों के बजाय रात में ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी से चोरी छुपे कराई गई। जिससे मनरेगा मजदूर काफी आक्रोशित हैं तथा भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। कोई भी मजदूर शिकायत लेकर उच्चाधिकारियों के सामने नहीं जाना चाहता क्योंकि उसे प्रधान का भय है कि हमें आगे मनरेगा से कार्य कराने से रोक देंगे। ग्रामीणों ने जेसीबी द्वारा खुदवाये गए नाली की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। लोगों में चर्चा रहा कि यदि ऐसे ही मनमाने ढंग से कार्य होता रहा तो अन्य ग्राम प्रधान का भ्रष्टाचार करने के लिए हौसला बुलंद हो जाएंगे। बेहतर यही होगा कि कमेटी गठित कर जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किया जाए जिससे भ्रष्टाचार रोका जा सके।

Leave a Comment