तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
श्री बंशीधर नगर – झारखंड
गढ़वा जिला फुटबॉल लीग
रनपुरा को 1-0 से हराकर चिरका बना कलस्टर चैंपियन
======≠=======≠=======
गढ़वा:- गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के द्वारा कराए जा रहे चिनिया क्लस्टर का मैच चिरका स्थित आईटीआई मैदान में संपन्न हुआ। जिसमें रनपुरा फुटबॉल क्लब को चिरका फुटबॉल क्लब ने 1- 0 से हराकर क्लस्टर चैंपियन बना। मैच में दोनों तरफ से लगातार गोल करने का प्रयास किया गया। एक दूसरे पर हावी होने और दबदबा बनाने का प्रयास जारी रहा।अंततः मैच में चिरका फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करते हुए रणपुरा फुटबॉल क्लब के विरुद्ध गोल करने में सफल हुए। उसके बाद रनपुरा फुटबॉल क्लब की ओर से गोल करने का काफी प्रयास किया परंतु वह बराबरी करने में असफल रहा। जिसके साथ ही चिरका ने रनपूरा फुटबॉल क्लब पर 1-0 की जीत दर्ज की और क्लस्टर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।मैच रेफरी के रूप में अभय सिन्हा, विजय सिंह एवं सुधीर कुमार ने महती भूमिका निभाई।इस मौके पर गढ़वा जिला जिला फुटबॉल संघ के चेयरमैन जे खान, गढ़वा जिला कुश्ती एवं हॉकी संघ के अध्यक्ष सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी,समाजसेवी अयुब मंसूरी, डॉ रामबृक्ष सिंह,धर्मराज राम आनंद यादव, गढ़वा जिला हॉकी संघ के सचिव संजय प्रताप देव, मंदीप आदर्श, विनोद यादव,बाबूराम सिंह, रतन सिंह,रवि रंजन सिंह, सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।






