नन्हें मुन्नों की वैज्ञानिक मेधा ने मोहा सभी का मन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

उन्नाव/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

शनिवार को डा वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर में कक्षा एक से बारह तक के छात्र एवं छात्राओं द्वारा एक विशाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा एक व दो के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मौसम व घर के माडल तैयार किए। कक्षा तीन से पांच के छात्र एवं छात्राओं ने सोलर सिस्टम, तितली का जीवनकाल, रात दिन किस प्रकार से होते से संबंधित वर्किंग माडल अध्यापिकाओं के सहयोग से बनाये। माडल प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
मृदा परिच्छेदिका, मेढक का जीवन, हमारे जीवन में पानी का महत्व पौधों की अंकुरण प्रक्रिया, प्रदूषण, अस्थितंत्र, पेशीतंत्र व मनुष्य अंगतंत्र की प्रणाली के माडल कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने तैयार किए। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से स्थैतिक विद्युत पर आधारित विभिन्न प्रकार के वर्किंग माडल, विद्युत परिपथ पर आधारित क्विज माडल अभिभावकों एवं बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रकाश से संबधित पेरिस्कोप, क्लैडियोस्कोप का प्रोजेक्ट जो बच्चों ने ही प्रस्तुत किया। विद्युत उत्पादन पर आधारित मॉडल केवल वनस्पतिक वस्तुओं जैसे आलू, टमाटर एवं नीबू के प्रयोग, सोलर कुकर जिससे सूर्य की रोशनी के द्वारा भोजन का पल भर में बन जाना, अंतरिक्ष और सौरमंडल की प्रत्येक गतिविधियों को लाइट से प्रदर्शित करना, चंद्र ग्रहण, पृथ्वी पर जलचक्र वर्किंग माडल बनाने के अलावा प्रश्नोत्तरी कराई गई। इस प्रदर्शनी के अंर्तगत विद्यालय के विज्ञान विभाग के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं सभी छात्र/ छात्राओं की विद्यालय की प्रधानाचार्या पायल दुबे द्वारा सराहना की गई।

Leave a Comment