तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक राष्ट्र सम्बोधन “मन की बात” के 82 वें संस्करण अवसर को भारतीयछ जनता पार्टी गाजीपुर ने भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे जनपद के सभी बुथों पर सुना।इस अवसर पर गृह ग्राम बरहट के बुथ पर मन की बात कार्यक्रम को बुथ समिती सदस्यों के साथ सुना और कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनके नेतृत्व की भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास के मूल मंत्र के साथ तेज गति से राष्ट्र को नित्य नयी ऊँचाई की ओर ले चल रहे है। इस अवसर पर जगदीश सिंह,ओमकार सिंह सहित आदी लोग उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को जखनियां विधानसभा के बुथ नं 284,285,286 शक्ति केन्द्र पहाड़पुर खुर्द के विशुनपुर टङवा पर डा मुराहू राजभर सदस्य उ प्र श्रम कल्याण बोर्ड के साथ प्रशान्त तिवारी, ओमप्रकाश राम, लालजी गोंड, हंसराज राजभर,राकेश कुशवाहा के साथ सुना। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा द्वारा सदर विधानसभा के ग्राम सकरताली बूथ पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुना गया।






