गौ तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

गौ तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पुलिस को कामयाबी मिली है। यह जानकारी पुलिस विभाग द्वारा रविवार को प्राप्त हुवा। बतादे कि अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो व गौ तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह व उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार दूबे मय हमराह का0 राजेश कुमार भारतीया, का0 रोहित पाण्डेय के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर हनुमान मन्दिर के पास ग्राम रसूलपुर के पास से अभियुक्त गण संतोष कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 हरिहर जायसवाल निवासी ग्राम सब्बलपुर खुर्द थाना जमानिया जनपद गाजीपुर, धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामचन्दर यादव ग्राम बेलवा रसूलपुर थाना जंगीपुर जिला गाजीपुर के कब्जे से वाहन बोलेरो व ट्रक मे लदे 15 राशि गाय व 02 राशि बछड़ा एवं 02 राशि बछिया को वध हेतु ले जाते समय करीब गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

Leave a Comment