जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ीपुर में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण से पराक्रम शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सदर विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण का कार्यक्रम नगर के शास्त्रीनगर स्थित एक पैलेस में आयोजित किया गया।
विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाने-पीने की वस्तुएं आदि का दाम आसमान छूने से आम जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी का यह कर्तव्य है कि कांग्रेस की जन नीतियो को आम जनता तक पहुंचाया जाय और जनता के दुख-दर्द को सांझा किया जाए। कहा कि प्रियंका जी ने 40 फीसदी महिलाओं के लिए भागीदारी की बात कही है। इससे महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता के हित से ज्यादा अपने प्रचार-प्रसार में रुपए खर्च कर रही हैं। पिछले 3 साल में 2000 करोड़ रुपया विज्ञापन पर खर्च किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, बटुक नारायण मिश्र, डा. मारकंडेय सिंह, पंकज दुबे, शफीक अहमद, लाल साहब यादव, फुला, रामप्रकाश बिंद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]