बेखौफ विद्युत विभाग के अधिकारी खुलेआम कार्यालय में कर रहे मदिरापान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

आपको बतादे आजकल प्रयागराज का बिजली विभाग सुर्खियों में है
प्रयागराज से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे प्रदेश की योगी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है की क्या अधिकारियों में सरकार का कोई खौफ नही है कि खुलेआम सरकारी कार्यालय में मदिरापान किया जा रहा है।
जहाँ एक तरफ योगी सरकार विभागों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए रात दिन एक किये पड़ी है विभागों में ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित कर रही है वही ऐसे कुछेक अधिकारी सरकार के नुमाइंदों की हर मेहनत पर पानी फेरते नजर आ रहे है ।

मामला बिजली बिभाग के बिद्युत भंडार खण्ड प्रयागराज का है।
प्रयागराज के भण्डार खण्ड में कार्यरत खण्डीय लेखाकार जय प्रकाश यादव व कार्यकारी सहायक सन्तोष कुमार शुक्ला की कार्यशैली इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है ,

भण्डार खण्ड में कार्यरत वरिष्ठ लेखाकार समेत दो लोगो द्वारा विभाग के कार्यालय में कार्य के दौरान सरेआम शराब पीना विभाग के कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है ।
आखिर किसके शह पर लेखाकार खुलेआम कार्यालय के अंदर अपनी टेबल पर शराब के जाम पर जाम झलकाये जा रहे है
क्या इन लेखाकार को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का थोड़ा भी भय नही है कही न कही अधिशासी अभियंता के ऊपर भी कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि कार्यालय अध्यक्ष तो वही है,।
और जब वीडियो वायरल हुआ तभी क्यो कार्यवाही हुई कार्यालय के अधिशाषी अभियंता को आखिर क्यों नही जानकारी थी ?
सूत्र बताते है कि वरिष्ठ लेखाकार द्वारा हमेशा अपने कार्यालय में शराब का सेवन किया जाता रहा है और अधिशासी अभियंता को बखूबी जानकारी रहती है ।चुकी मामला मीडिया में आ जाने से वीडियो वायरल हो गया और विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई ,
जिस कारण अपने दामन पर लगे छिटो को साफ करने के लिए अधिशाषी अभियंता द्वारा त्वरित करवाई की गई जो की पर्याप्त नही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिशाषी अभियंता के सह पर खंडीय लेखाकार एवं बाबू सभी विधुत भंडार खण्ड प्रयागराज के कार्यालय को मदिरा पान का कार्यालय बना दिए है

हालांकि ये मामला वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षण अभियंता विद्युत भण्डार वाराणसी के जानकारी में आते ही जांच रिपोर्ट एक्स ई इन स्टोर राहुल को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई थी ।
एक्स ई इन ने मदिरापान करते हुए दोनों विभागीय कर्मचारियों की पहचान कर ली गई थी जिसके बाद विभाग में हड़कम्प की स्थिति बन गई ।

निदेशक शेष कुमार बघेल ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को निलंबित करते हुए मुख्य अभियंता वितरण से सम्बद्ध कर दिया गया है ।
वही आम जन में विभाग द्वारा किये गए कार्यवाही से असहज की स्थिति बनी हुई है क्या केवल निलम्बन की कार्यवाही ही विभाग पर लगे कालिख को धोने का काम करेगा
आखिर क्यो न इन्हें बर्खास्त कर के योगी सरकार एक कड़ा सन्देश दे कि किसी भी विभाग में कर्मचारियों के आचरण में दोष सरकार बर्दास्त नही करेगी ।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए प्रयागराज से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Comment