दक्षिणांचल के किसान करेंगे मसाले की खेती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – सोनभद्र

केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार जहां किसानों को हर संभव खेती करने की प्रोत्साहन के साथ उनकी आर्थिक मदद कर रही है ठीक उसी तर्ज पर दक्षिणांचल के गरीब आर्थिक विहीन किसानों के उन्नति और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए उप जिला अधिकारी रमेश कुमार ने क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक करने की दिशा में अपना ठोस कदम बढ़ाते हुए क्षेत्र के किसानों की स्थिति सुधारने आर्थिक स्थिति से ठीक करने के लिए बीड़ा उठा लिया हैl आज सोमवार को दोपहर में दुद्धी ब्लाक के दर्जनों किसानों को अपने चेंबर में चाय पर बुला कर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्म की मसाले का बीज वितरण कियाl जिससे क्षेत्र के किसान काफी खुश नजर आएl क्षेत्र के किसान गौरी शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने उप जिला अधिकारी रमेश कुमार से अनेक प्रकार के मसाले का बीज लिएl उप जिला अधिकारी ने बताया कि किसानों को धनिया अजवाइन मंगरैल मेथी सोफ सोया आदि के बीच क्षेत्र के किसान पन्नालाल विजय कुमार शिव शंकर अनिल कुमार गौरीशंकर अशर्फी हृदय यादव जगदीश अशोक शिवकुमार जगन्नाथ हरे राम विकास राधेश्याम विद्या वासुदेव आदि किसानों को भारतीय बीज मसाला अनुसंधान केंद्र अजमेर राजस्थान से उप जिलाधिकारी ने मसाले की बीज मंगवा कर किसानों को अपने खेतों में पैदा करने के लिए निशुल्क दिएl क्षेत्र के किसान गौरी शंकर कुशवाहा ने बताया कि इन बीजों को 1 एकड़ के खेती में बोया जाएगा lउन्होंने बताया कि मसाले की खेती कम पानी वाले खेतों में बड़े आसानी से अच्छे और तेजी से पैदावार होंगेl मसाले के ऊपर करीब 3 महीने में तैयार होने की संभावना है इससे किसान मसाला खेतों से अच्छी उप ज पैदा कर बाजारों में बेचकर अच्छी आमदनी पैदा कर सकते हैं और क्षेत्र में लोगों को अच्छे मसाले अच्छे किस्म के मिल सकेगाl इससे क्षेत्र के गरीब आदिवासी किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार मिलेगा और स्वालंबन बनेंगेlइस मौके पर मानसिंह सिंह गौड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर भी मोजूद रहे उन्होंने ने उन्नत मसाले का खेती का प्रशंसा किए

Leave a Comment