कोन मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विंढमगंज सोनभद्र/(राकेश कुमार)

विंढमगंज थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कोन मार्ग के ओछा पहाड़ी से आगे घुमावदार सड़क पर आज लगभग 3:00 बजे सलायाडीह ग्राम पंचायत निवासी सुनील कुमार उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र मुनीलाल पासवान अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेंट हो जाने के कारण रोड के किनारे बुरी तरह से जख्मी व बेहोश पडा था साथ गए उसके 6 साल की बच्ची रानी अपने पिता के पास रो-रोकर बेहाल थी| आने जाने वाले राहगीरों ने स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर लाया गया जहां डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने देखकर उपचार करके हालत गंभीर देखते हैं रेफर कर दिया| प्रधान प्रतिनिधि किऺंशु सिंह ने बताया कि सुनील कुमार अपने मोटरसाइकिल से अपने बच्चे के साथ पहाड़ी घुमावदार रास्ते में घुमाने के तौर पर गया था| इस बीच अज्ञात वाहन की धक्के से घायल हो गए स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लाया गया घटना की खबर जब परिजनों को हुई तो स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां डॉक्टर के द्वारा स्थिति गंभीर बताई जाने व रेफर किए जाने पर प्राइवेट वाहन से ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए|

Leave a Comment