तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर/सोनभद्र
स्थानीय म्योरपुर थानां के एस बी आई ब्रांच गोविन्दपुर में एटीएम और बैंक का सोमवार को थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण किया और शाखा प्रबंधक को पत्र लिख कर तत्काल प्रभाव से परिसर में गार्ड रूम निर्माण कराने का आग्रह किया।श्री अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि यह क्षेत्र संवेदनशील है।यहां 24 घण्टे एटीएम खुला रहता है बैंक और एटीएम की सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड रूम होना जरूरी है।उन्होंने शाखा प्रबंधक के साथ मिल कर रूम निर्माण के लिए जगह भी देखा और बताया कि परिसर में रूम निर्माण के लिए पर्याप्त जगह है।उन्होंने शाखा प्रबंधक को पत्र में कहा कि सुरक्षा की नजर से यहां रात दिन गार्ड की जरूरत है। जो की इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्व किया जाए।






