मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चन्दवंशी

केतार – झारखण्ड
केतार पुलिस ने मारपीट एवं छेड़छाड़ के छह आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में परतीकुशवानी गांव के बघौता टोला निवासी कृष्णा सिंह, रोहित सिंह, बबुन्दर सिंह, कुण्डल सिंह, अमरकेश सिंह, बुगुल सिंह के नाम शामिल है. उल्लेखनीय है कि उक्त लोगों पर बघौता टोले की ललित देवी के द्वारा 24 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें आरोप है कि बीते 20 अक्टूबर की रात ललिता देवी अपने बच्चे तथा सास के साथ परती गांव से अपने घर बघौता लौट रही थी. इसी बीच उक्त आरोपियों के द्वारा रास्ता रोककर गाली – गलौज करते हुये मारपीट करके छेड़खानी किया गया. साथ ही थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. जिसके बाद पुलिस ने धारा 341/342/323/354 B/427/504/506/34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार की रात्रि पुअनि कृष्णा उराँव, संजय हेम्ब्रम,सअनि अरूण कुमार यादव दल-बल के साथ छापेमारी कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Comment