तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या
रेणुकूट – सोनभद्र
प्रत्येक माह की भांति इस माह भी रेनुकूट वासियों के कल्याणार्थ काशी सनातन धर्म सुन्दरकाण्ड सेवा समिति द्वारा 41वाँ सार्वजनिक सुन्दरकाण्ड का भव्य आयोजन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर (मिताली क्लब) प्रांगण में धूमधाम से किया गया।
सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी जी द्वारा बाला चौबे जी से श्री रामचन्द्र जी एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना करवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , तत्पश्चात श्री धर्म ध्वज दुबे एवं साथीयो ने साज बाज के साथ सुन्दरकाण्ड का सुमधुर पाठ का प्रारंभ मध्यम धवनि से किया, जैसे जैसे भक्तों की भीड़ बढ़ती गई वैसे वैसे कार्यक्रम में उत्साह एवं जोश बढ़ता गया ,गायको ने “लाल लंगोटी वाला”, “अंजनी के पुत्र हनुमान हो” सरीखे भजनों को सुन्दरकाण्ड ने इतने सुंदर तरीके से समवित कर ऐसा समा बाँधा कि सारा वातावरण ताल मृदंग एवं करताल की ध्वनि से राममय एवं हनुमान मय हो गया। तत्पश्चात सभी ने मिल कर हनुमान चालीसा पढ़ा एवं आरती कर मंत्रोच्चरण के साथ सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की इसके बाद हलवा का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से उन सभी भक्तों को धन्यवाद किया गया जो संस्था जुड़े हैं एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने के लिए आह्वान किया गया। साथ ही मिताली क्लब के समस्त सदस्य जो सदैव हमारे कार्यक्रम में सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं, का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संस्था की ओर से हिंडाल्को हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ हरीश गौतम एवं रेक्टिफायर के श्री दिनेश पांडेय जी के द्वारा सर्विसेज विभाग के प्रमुख एवं मिताली क्लब के अध्यक्ष श्री तापश चौधरी, सचिव पोलटू दादा, एवं आशीष सिन्हा को भेंट स्वरूप माँ दुर्गा की तस्वीर प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सफल बनाने के लिये हिंडाल्को के अधिकारीयो, डॉक्टरों, शिक्षकों के साथ लगभग 400 भक्तों ने अपना योगदान दिया।
हमेशा की तरह इस बार भी संस्था की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे समाज मे बेटियों को हमेशा आगे बढ़ाए






