खत्म हो किसानों की समस्याएं – भा.कि.यू

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

फतेहपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

किसान समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने मंगलवार को नहर कालोनी मैदान में धरना दिया। सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान की अगुवाई में किसानों ने एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने लखीमपुर कांड के आरोपित गृह राज्यमंत्री की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी समेत मुद्दे उठाए।
नहर कालोनी में जिले भर से आए किसानों ने क्षेत्रवार समस्याएं संगठन के समक्ष रखीं। जिनके निस्तारण के लिए जिलाध्यक्ष ने किसान नेताओं से विचार विमर्श किया। डीएम मोदी को भेजे ज्ञापन में लखीमपुर प्रकरण के साथ तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून का दर्जा दिया जाए। बेमौसम बारिश के कारण किसानों का धान, दलहन, तिलहन, आलू आदि की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। शत प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। फसलों की बुआई के लिए डीएपी खाद की जरूरत है, प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाए। जिले में किसानों की धान की फसल की तौल करवाने की सु²ढ़ व्यवस्था की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे मानक के अनुसार बिजली की आपूर्ति दिलाई जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,सुरेंद्र पटेल, नागेंद्र यादव, प्रीतम सिंह, सूखीराम, महेंद्र सिंह, किशन पाल सिंह, मुन्ना शेख आदि रहे।

Leave a Comment