जन जागरुकता के आभाव मे आभाव मे हुआ 50 फीसदी हुआ टीका करण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

उन्नाव/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

सोमवार को एकबार फिर मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले के 345 बूथों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए। लेकिन, आशा बहू की हड़ताल होने से 75 हजार का लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। अफरातफरी के बीच 17,362 को कोरोना से सुरक्षा के भरोसे का टीका लगाया गया। सबसे कम वैक्सीनेशन हिलौली ब्लाक क्षेत्र में हुआ जिस पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को चेतावनी जारी कर टीकाकरण प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया है।मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिला पुरुष व महिला अस्पताल के अलावा शुक्लागंज और सभी 16 ब्लाक क्षेत्र के क्लस्टर गांवों में मिलाकर 345 बूथों पर टीकाकरण सत्र आयोजित कर वैक्सीनेशन किया गया। आशाओं की हड़ताल के कारण अधिकांश गांवों के बूथों पर लोगों को टीकाकरण शिविर लगने की जानकारी तब हुई जब स्वास्थ्य टीमें गांव पहुंच गई, इससे टीका लगवाने कम लोग पहुंचे। प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि 17,362 लोगों को टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 75 हजार का लक्ष्य मिला था लेकिन लोग कम निकल रहे हैं। अब पुन: टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सायं समीक्षा में हिलौली ब्लाक क्षेत्र में सबसे कम मात्र 342 टीका लगने पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को चेतावनी दे प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया।

Leave a Comment