तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
गांव और शहर की एक ही आवाज,अब नही चाहिए भाजपा राज – मिठाईलाल भारती
2022 का चुनाव चुनाव नही चुनौती हैं
बाबा साहब का मिशन अधूरा,अखिलेश यादव करेंगे पूरा
दुद्धी।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के दिघुल गांव में आज शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ के तहत सम्मेलन का आयोजन किया गया।संविधान बचाओ सम्मेलन के मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य शेखर पाण्डेय, सुषमा सिंह गौड़ रहीं।मुख्य अतिथि ने संविधान बचाओ आंदोलन कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए दिघुल में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान खत्म करने के अंतिम चरण में पहुचीं हैं।भाजपा और कांग्रेस ने देश को लोगों को गुमराह किया है।उन्होंने शाप नाथ और नाग नाथ की उपाधि से दोनों पार्टियों को जमकर आड़े हाथों लिया।बाबा साहब ने संविधान में व्यवस्था दी है उसे बदलने की कोशिश की जा रही हैं।कहा कि बाबा साहब और संविधान ने आपको वोट देने का अधिकार दिया लेकिन आज भाजपा और कांग्रेस आपके अधिकार को छीनना चाहती हैं अभी आपने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में देखा कि किस तरह लोकतंत्र की हत्या की गई।भाजपा सत्ता के नशे में चूर महिलाओं के चिर हरण तक कर डाली जिसका पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध हुआ।इस मुद्दे को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुरजोर तरीके से उठाया।2014 में जब भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी तो आम जनता को बड़े बड़े सपने दिखाया गया था और वो सपना न जाने कब पूरा होगा।लोग आज भी 15 लाख रुपये इंतजार कर रहे हैं।किसानों की आय कब दुगुनी होगी।उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था भी खत्म की जा रही हैं जिसमें आरक्षित श्रेणी के लोगों को दबाया जा रहा है।आज भाजपा सब कुछ बेचने में जुटी हुई है।अब रेलवे और बिजली को भी व्यक्तिगत हाथों में देने की तैयारी चल रही हैं।अन्याय अत्याचार जुल्म ज्याददी और असमानता का संविधान बनाने की ओर भाजपा अग्रसर है।
एक सर्वे में यह बताया गया है न्यायपालिका में 89 प्रतिशत सामान्य वर्गों का कब्जा है और कहते है कि भाजपा सामाजिक न्याय की बात करती हैं। आप आज देख लीजिए सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली योगी सरकार की व्यवस्था आज जहाँ देखिए एक विशेष वर्ग का कब्जा है।संविधान बचाने के लिए कोई आगे नही आ रहे हैं संविधान बचाने के लिए सिर्फ अखिलेश यादव लड़ रहे हैं।भारत का संविधान एक पवित्र ग्रन्थ है।जिसका पालन हर कौम के लोग करते हैं।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान बचाने के लिए अंबडेकर वाहिनी का गठन किया है।जो पूरे भारत में संविधान बचाओ का आंदोलन चला रही हैं।इसके पहले पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ सहित अन्य वक्ताओं ने सम्मेलन को सम्बोधित किया और 2022 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
संविधान बचाओ सम्मेलन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सपा विजय यादव, जितेंद्र कुमार एडवोकेट पूर्व विधायक चकिया,पूर्व अध्यक्ष संजय यादव,विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गौड़,शेखर पाण्डेय, जनकधारी सिंह गौड़,हरिहर यादव,बुद्धिनारायण यादव,अवधनारायण यादव,सेकरार अहमद,गौस मुहम्मद खां, बुन्देल चौबे,मु सलीम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मु शमीम अंसारी ने किया।






