तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गांव में हर घर नल योजना के पाइप लाइन के नाम पर प्रधानमंत्री सड़क की पटरी ध्वस्त किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया है।आरोप है कि हर घर नल योजना का ठेकेदार मनमानी तरीक़े से गांव में साल भर पहले बने प्रधानमंत्री सड़क की पटरी जेसीबी से खोदकर बर्बाद कर दी।जेसीबी से सड़क के किनारे पक्की सड़क से सटे गढ्ढे खोदकर पाइप बिछाई जा रही रही हैं और पाइप बिछाकर खोदी गई मिट्टी पक्की सड़क पर ही छोड़ दी जा रही हैं।पक्की सड़क पर मिट्टी छोड़े जाने से खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीण श्याम किशोर,उमेश, बृज किशोर,विकास, गनेश, बृजेश,गुलाब सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत गांव में पाइप बिछाई जा रही हैं।जिसमें ठेकेदार के द्वारा मनमानी ढंग से प्रधानमंत्री सड़क की पटरी को खोद कर पाइप बिछाई जा रही हैं जिससे सड़क की पटरी बर्बाद हो जा रही हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि साल भर पहले सरकारी धन से बने प्रधानमंत्री सड़क की पटरी सरकारी कार्य के लिए ही बर्बाद की जा रही हैं।जो कही से भी न्यायसंगत नही है।जिस तरह ठेकेदार द्वारा सड़क से सटाकर गढ्ढे खोदे जा रहे हैं उससे प्रधानमंत्री सड़क की भविष्य भी खतरे में पड़ती दिख रही हैं क्योंकि सड़क की पटरी मजबूत होने पर ही सड़क की भविष्य टिकी होती हैं और जिस तरह गढ्ढे खोदकर प्रधानमंत्री सड़क की पटरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं उससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही हैं।ग्रामीणों ने खोदी जा रही प्रधानमंत्री सड़क की पटरी की ओर सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।






