तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
नेशनल हाइवे 75 दुद्धी-हाथीनाला मार्ग के लौआ नदी का पुल टूटने से 50 किमी दूर से डायवर्जन हो रहा है। जबकि बीते एक वर्ष से लौआ नदी पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि बीच बीच मे डायवर्जन मार्ग से भारी वाहनों की जाने से कोई भी नुकसान नही हुआ है। प्रधान संघ अध्यक्ष दुद्धी दिनेश यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे पर पुलिया का निर्माण हो रहा। जिसके लिए बरसात पूर्व बाईंपास बना कर वाहनों का आवागमन किया जा रहा था। तेज़ बारिश से वह भी बह गया। बरसात ख़त्म होने के बाद भी कार्यदायी संस्था और प्रशासन की लापरवाही की वज़ह से बाईपास पुनः शुरू नहीं हुआ। जिससे वाहनों को लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है। साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है। लगातार बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे क्षेत्र के लोगों को ज़िले पर जाने के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ रहा। वाहनों की लगी लंबी कतार को कम करने के लिए पुलिस द्वारा दुद्धी से हाथीनाला की ओर जाने वाले वाहनों को तहसील मुख्यालय के म्योरपुर तिराहे से वाया आश्रम मोड़ होते हुए मूर्धवा की ओर भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह ने रजखड़ गांव में लगे बैरिकेड व पुलिस सहायता केंद्र दुद्धी पर तैनात जवानों से सवारी वाहनों के अलावा समस्त वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।
राजकुमार अग्रहरि चेयरमैन दुद्धी ने कहा कि बीते दिन पूर्व में नेशनल हाईवे 75 लौआ नदी रपटा डायवर्जन मार्ग से बड़ी वाहनों को मंजूरी को लेकर एसडीएम दुद्धी से मिलकर बातें की गई थी, परन्तु प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से अवरोध उत्पन्न हो रहा है।
शैलेश यादव अवर अभियंता राँची रीवाँ नेशनल हाइवे 75 ने बताया कि पिछले चार महीने से डायवर्जन 50 किमी दूर से किया गया है। जबकि लौआ नदी रपटा से बड़ी वाहन गुजरने से किसी भी तरह से कोई हानि नही होगी। लौआ नदी का रपटा मजबूत बनाई गई है।






