तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
(दुद्धी)सोनभद्र
राष्ट्रीय राजपथ एन. एच.75 ई /39 रीवाँ राची पर चलने वाले बड़े वाहनों को इस समय बहुत ही कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है जिससे वाहन चालक के साथ साथ मालिको को भी त्रासदी झेलनी पड़ रही हैं। जी,हाँ, हम बात कर रहे हैं राष्ट्रीय राजमार्ग रीवाँ टू रांची का ,इस रूट पर चलने वाले बड़े वाहनों को लउवा नदी पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बरसात से ही बन्द कर दिया गया था ,अब बरसात समाप्त हो गई है फिर भी बड़े वाहनों को रोका जा रहा है और उनका डायवर्जन कर दिया गया है जो नियमो के प्रतिकूल है । एन. एच. के अधिकारियों ने भी लउवा नदी पुलिया से बड़े वाहनों के आवागमन पर अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है कि बात कह रहे हैं, ऐसे में तहसील प्रशासन को चाहिए कि अविलम्ब बड़े वाहनों का परिवहन शुरू हो। भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि बड़े वाहन जो जिला मुख्यालय की ओर से आ रहे है उनको हाथीनाला से ही डाइवर्ट हो जाना पड़ रहा है और उनको डीजल के साथ साथ समय का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है ।ठीक इसी प्रकार झारखंड से आने वाले बड़े वाहनों को भी आश्रम मोड़ से होकर जाना पड़ रहा है जिससे उनको भी कठिनाई उठानी पड़ रही हैं। डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी, पंकज गोस्वामी, भाजयुमो के क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी नीरज अग्रहरि ने कहा कि बड़े वाहनों के सीधे रुट पर नही चलाये जाने पर वाहन चालकों के साथ साथ वाहन मालिकों को भी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही हैं जिससे उनमे आक्रोश व्याप्त है।इसलिए आवश्यक है कि लउवा नदी पुलिया से बड़े वाहनों का आवागमन पुनः शुरू किया जाए क्योंकि विभागीय अधिकारियों ने भी पुलिया पर चलने से किसी प्रकार की क्षति न होने की बात कही है। भाजपा नेताओ ने तहसील प्रशासन से माँग किया है कि व्यापारियों का आर्थिक नुकसान न हो ,उस स्थिति को देखते हुए लउवा पुलिया से बड़े वाहनों का आवागमन पुनः शुरू कराया जाए।।।






